फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 576 ग्राम पंचायतों में 20 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकसित भारत के तहत वीबी-जी-राम जी योजना से जिले की 576 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन ने करीब 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। गांवों में पुलिया, खड़ंजा, सीसी रोड, डामर की सड़कें, खेल मैदान और ग्रामीण पार्क बनाए जाएंगे। कच्चे मार्गों की मरम्मत के साथ जरूरत के अनुसार ग्रामीण बस स्टैंड भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। ग्राम प्रशासक और पंचायत सचिव प्रस्ताव देंगे। इनके आधार पर कार्यों को मंजूरी देकर निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ जॉब कार्ड धारक मजदूरों को रोजगार भी मिलेगा। योजना में मजदूरों को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
पीडी अम्बरीश कुमार ने बताया कि वीबी-जी-राम जी योजना के तहत गांवों में विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें डामर और सीसी रोड समेत पार्कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें