फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 10.50 करोड़ से विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, 29 किमी सड़कें बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में विकास कार्यों को जल्द रफ्तार मिलेगी। शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 10.50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस राशि से करीब 29 किलोमीटर सड़कों सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे, जिनमें से 22.84 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। जारी धनराशि संबंधित कार्यदायी संस्था आरईडी को भेज दी गई है। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर बरसात से पहले कार्य पूरे कराने की तैयारी है।
इस योजना के तहत उन कार्यों को कराया जाता है, जिनके लिए अन्य मदों से धन उपलब्ध नहीं होता। प्रस्ताव 15 मार्च को भेजे गए थे। इनमें सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, राजीव तरारा, समरपाल सिंह, महबूब अली, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त के 39 प्रस्ताव शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएसटीओ पुनीत कुमार ने बताया कि स्वीकृत कार्यों पर जल्द टेंडर कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।
इस संबंध में पीडी ने बताया कि अभी विधायक निधि नहीं आई है। हालांकि इसमें प्रस्ताव मंगाकर उनपर काम कराए जाते हैं। विधायक निधि के तहत भी कार्यों के प्रस्ताव जल्द मांगे जाएंगे। प्रत्येक विधायक को सालाना पांच करोड़ रुपये की निधि मिलती है, जिसके तहत विकास कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें