अमरोहा। जिले में जहां 21 करोड़ रुपये से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य होंगे तो वहीं अकेले गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में पौने चार करोड़ खर्च किए जाएंगे। 35 गांवों में सड़कें बनेंगी। ब्लॉक की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तीन महीने के भीतर सड़कों का कार्य पूरा कराया जाएगा।
गंगेश्वरी ब्लॉक के बीडीओ ने बताया कि शकरौली गांव में रामदास के मकान से हरि सिंह के खेत की ओर सीसी रोड का निर्माण होगा। जयतौली में पीडब्लूडी रोड से मुसाहीद के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। इकौंदा गांव में रामवीर के मकान से हेतराम के मकान तक सीसी रोड व नाली बनेगी। दरियापुर गांव में वेदप्रकाश के मकान से जितेन्द्र के मकान की ओर सीसी रोड बनेगी। खैलिया खालसा गांव में नरेश के मकान से नन्हें के मकान की ओर सीसी सड़क का निर्माण होगा। गंगवार में पीडब्लूडी रोड से साइद के मकान की ओर सीसी व नाली निर्माण कार्य होगा। पुरसल गांव में प्रेमसिंह के मकान से पक्की रोड की ओर खडंजा बिछेगा। खैलिया पटटी में नरेश के मकान से प्रेमपाल के मकान की ओर सीसी व नाली निर्माण होगा। बुरावली में साईद के मकान से मुसाहीद के मकान की ओर सीसी रोड बनेगी। काई मुस्तकम में मन्दिर के पास इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य होगी।
ढबारसी में रामलीला मैदान पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य होगा। दूल्हेपुर अहीर में टंकी से तालाब की ओर सीसी नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। विकास खंड़ परिसर में मनरेगा सेल व आवास के सामने सीसी रोड बनेगी। गरगज गांव में दौरारा से गरगज की ओर खड़ेजा निर्माण कार्य होगा। फत्तेहपुर खादर में टीकाराम के खेत से रामनिवास नौ के मकान की ओर सीसी व नाली निर्माण कार्य होगी। सीतला सराय में रामेश्वर के मकान से छोटेलाल के मकान की ओर सीसी निर्माण कार्य होगी। कुटी दौलतपुर में आदर्श इन्टर कॉलिज के पास सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य होगा। आदमपुर में आसकपुर माजरा मे पीतम के मकान से हरिओम के प्लाट की ओर सीसी निर्माण कार्य होगा। सीतला सराय में राजबहादुर के मकान से राजू के मकान की ओर सीसी निर्माण कार्य किया जाएगा। बुखारीपुर में महेन्द्र के मकान से देवेन्द्र के मकान की ओर सीसी निर्माण कार्य होगा। आदमपुर, भोगपुरा, गुलामपु, सिकन्दराबाद बागड़पुर छाइया, बिझलपुर, करनपुर खादर, तरौली, ओगपुरा, इमरतपुर, इमरतपुर में सीसी रोड व नाली बनेंगी। ढबारसी ईटा, रूखालू, गंगाचौली/मिलक, फूलपुर, बंसीवाला, रहरा, तलाबडा, आदमपुर, पथरा में सीसी सड़क और नाली का निर्माण कार्य होगा।