अमरोहा। प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर मेमोरियल कमेटी रूप सिंह भारती ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग भारत सरकार नई दिल्ली को ज्ञापन भेजकर एसआईआर के चलते हताहत बीएलओ को पांच करोड़ मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। बीएलओ की भांति पदाभिहीत बीएलओ को (जब से नियुक्त किया गया है तब से अब तक का) मानदेय एवं प्रतिकर अवकाश दिलाए जाए। रूप सिंह भारती ने कहा कि वर्तमान में एसआईआर के चलते तमाम बीएलओ तनाव ग्रस्त होने की वजह से आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। यह बहुत ही गंभीर विषय है। ऐसे हताहत बीएलओ के परिवारों को सरकारी नौकरी और 5 करोड़ रुपये मुआवजा दिलवाया जाए। बीएलओ के महत्व को समझते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा बीएलओ कार्य में लगे कार्मिकों का मानदेय दोगुना किया गया है जोकि स्वागत योग्य है।