अमरोहा। जिले में डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को फिर डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। इसमें एक होमगार्ड, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी का इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को एक ही दिन में डेंगू के पांच नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया है। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 11 हो गई है। नौगावां सादात तहसील के एक गांव निवासी युवक, अमरोहा शहर निवासी महिला सहित पांच लोगों केेे डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें दो लोगों को इलाज मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक होमगार्ड को डेंगू की पुष्टि हुई है, जो खुद को स्वस्थ होने की बात कहकर अस्पताल में भर्ती नहीं हुआ है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने पुष्टि की है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने कहा कि डेंगू प्रभावित इलाकों में टीमों को भेजकर लोगों की जांच कराई जाएगी।