फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली कर्मियों के खिलाफ सकतपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सकतपुर के ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों द्वारा मां-बेटी के साथ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव सकतपुर में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के टीजीटू ने तीन कर्मियों के साथ कनेक्शन काटने आए थे। इस दौरान बिजली कर्मियों ने गांव की महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की थी। पीड़िता ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन सुनवाई न होने के बाद ग्रामीणों ने विधायक महेंद्र खड़गवंशी को भी मामले से अवगत कराया था। शनिवार को ग्रामीण व महिलाएं समाधान दिवस में पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर बिजली कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान सुनीता, कमलेश, बकश्मीरी, कुसम, रीना, रेखा रानी, सुमन, जयवती, नेहा, पूनम, मीना, लाखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 शिकायतों में दो का निस्तारण : तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 15 शिकायत दर्ज की गईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का बारीकी से जांच पड़ताल के बाद निराकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें