फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने से लदे वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग

Tue, 28 Jan 2025 03:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ रहे गन्ने से लदे वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय सचिव सुमित नागर ने कहा कि सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ रहे ओवरलोड गन्ने लदे वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। भाकियू ने इन वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न से अलंकृत तो कर दिया, लेकिन उनकी सिफारिशें अभी तक लागू नहीं की गई हैं। बैठक में किसान आयोग के गठन की मांग की गई।भाकियू ने अपनी मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस मौके पर मुकेश सैनी, नीरज यादव, हुक्म सिंह, रणवीर यादव, जुल्फकार सैफी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें