फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जोया टोल प्लाजा को बंद करने की मांग

Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोया टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग पर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जोया टोल प्लाजा पिछले कई वर्षों से अवैध तरीके से चलाया जा रहा है। परिवहन मंत्रालय के द्वारा दिए गए मानक के विपरीत चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन को 20 नवंबर तक इसको हटाने के लिए पत्र जारी किया है। यदि जिला प्रशासन ने 20 नवंबर तक इस टोल को नहीं हटवाया तो भाकियू संयुक्त मोर्चा की ओर से 20 नवंबर को टोल प्लाजा पर अधिकारियों को बुलाकर उनसे वार्ता करने के बाद टोल को बंद कराया जाएगा।
जिले के किसी भी व्यक्ति का टोल प्लाजा पर लूट नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, राहुल सिद्धू, नितिन चौधरी, अंकुर चौधरी, सरजीत सिंह, अनीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें