फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्रय केंद्र बदलवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jan 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। समय पर गन्ना पर्ची नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने क्रय केंद्र बदलवाने की मांग पर डीएम को पत्र सौंपा है। डीएम ने डीसीओ को परीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। नौगांवा सादात के गांव मुनव्वरपुर निवासी रमेश सिंह, यशराज सिंह यादव, रामअवतार सिंह, अंकित यादव, अरविंद कुमार, राजधन सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके गांव में वेव शुगर धनौरा का क्रय केंद्र संचालित है, लेकिन चीनी मिल द्वारा समय पर पर्ची उपलब्ध न कराने के कारण उनके खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं, जिससे दूसरी फसलों की बोआई प्रभावित हो रही है।
इसके साथ ही शुगर मिल किसानों का समय पर गन्ना भुगतान भी नहीं कर पा रहा है।
पिछले पांच से उनके गांव के किसान क्रय बदले जाने की मांग कर रहे है। किसानों ने बिजनौर के चांगीपुर स्थित शुगर मिल से उनके गन्ना क्रय केंद्र को संबद्ध करने की मांग की है। किसानों की मांग को देखते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने डीसीओ को परीक्षण कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें