हसनपुर में भाकियू शंकर की पंचायत में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष। संवाद
हसनपुर (अमरोहा)। भाकियू शंकर की पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। किसानों की बदहाल स्थिति है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। पंचायत के बाद एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
बुधवार को तहसील के पास स्थिति कृषि कार्यालय के परिसर में पंचायत का आयोजन किया गया। कहा कि गंगा में बाढ़ से हजारों हेक्टेयर फसलें तबाह हो चुकी हैं। वहीं, मध्य गंगा नहर फेस-2 में पानी न छोड़े जाने से किसानों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि बहजोई ब्रांच में पानी 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से छोड़ा जाए ताकि मुरादाबाद मंडल के करीब पांच लाख किसानों की फसलें बचाई जा सकें। गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 518 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए।
जिला अध्यक्ष नेमपाल सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर चौधरी धर्मवीर सिंह, राकेश रतनपुर, कैप्टन वीर सिंह चौहान, दौलतराम, नरेश खरी, बबीता रानी, जरीना बेगम, अशोक चौधरी, संतोष, नीरज आदि रहे। संवाद