फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दौड़ में निशि, तनु, धनिष्ठा, प्रीत सिंह संधू व नेहा ने सबको पछ़ाड़ा

Thu, 25 Sep 2025 04:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के ​शिव इंटर कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। संकुल स्तरीय बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में निशि, 400 मीटर में तनु, 800 मीटर में धनिष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर में 100 व 200 मीटर दौड़ में नेहा, 400 व 800 मीटर दौड़ में प्रीत सिंह संधू ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

शिव इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार सुबह संकुल स्तरीय प्रतियोगिता की गई। जिसमें शिव इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, सेंट सैफ और किसान आदर्श इंटर कॉलेज खाद गुर्जर की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शुरुआत प्रभारी प्रधानाचार्य शरद कुमार शर्मा व खेल शिक्षक शैलेंद्र कुमार ने छात्राओं का परिचय प्राप्त कर की। इसके बाद छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता की गई।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में सोनी,, 400 मीटर में डॉली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग की लंबी कूद में अंजू, जूनियर वर्ग की ऊंची कूद में सुमिक्षा, सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में जिया प्रथम स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में नेहा, सीनियर वर्ग में प्रियांशी ने प्रथम, सीनियर वर्ग में चक्का फेंक में सानिया, जूनियर में चक्का फेंक में रजनी और सब जूनियर वर्ग चक्का फेंक में संजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में नरेश दत्त शर्मा, ब्रजेश कुमार व मोनिका सिंह ने निभाई। इस मौके पर विशाल अग्रवाल, जयविंद्र सिंह, कपिल कुमार, मधू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें