नाईपुरा के सामने अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते हाईवे संकरा होने के कारण बृहस्पतिवार को जाम लगा गया। सुबह 11 बजे लगा जाम दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा। करीब एक किमी दूर तक वाहनों की लाइन लगी गई।
नाईपुरा के सामने हाईवे पर अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन पर बने नाले की सफाई कर सिल्ट सर्विस रोड किनारे डाल दी गई। उधर, नाईपुरा में ही पांच स्कूल हैं। इनमें से कई स्कूलों के वाहन सर्विस रोड पर खड़े रहते हैं। नाले की सिल्ट व हाईवे पर अंडरपास बनाए जाने के कारण हाईवे संकरा हो गया है, जिसके चलते बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से करीब 12.30 बजे तक दिल्ली जाने वाली लेन पर जाम लग गया। सादुल्लेपुर के सामने से बाट-माप इंस्पेक्टर के कार्यालय तक वाहनों की लाइन लग गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हाईवे पर काम चल रहा है। जिसके हाईवे संकरा हो गया है। मगर हाईवे पर जाम नहीं लगा था, बल्कि वाहन रेंग रेंग कर गुजरते रहे।