फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा : 147 ने छोड़ा पेपर

Sat, 01 Nov 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएलएड के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में विज्ञान, दूसरी पाली में गणित व तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। तीनों पालियों में 147 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर की प्राचार्या शाहीन ने बताया कि डीएलएड तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन तीन नवंबर तक होगा। तीन नवंबर को भी तीन पालियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन गणित, विज्ञान व सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई।
परीक्षा प्रभारी रामाशंकर ने बताया कि पहली पाली में 1120 के सापेक्ष 1070 ने परीक्षा दी, जबकि 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 1108 के सापेक्ष 1060 उपस्थित रहे जबकि 48 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं तीसरी पाली में 1100 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1051 ने परीक्षा दी, जबकि 49 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें