अमरोहा तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें वक्ताओं ने तहसील की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर तत्काल समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में ही अतिरिक्त रिकार्ड रूम की बनाने की मांग की। राजस्व संहिता की धारा 80 के तहत डाक के माध्यम से न्यायालय को भेजी जाने वाली रिपोर्ट की समय सीमा निर्धारित की जाए। राजस्व संहिता के अंतर्गत अंश का निर्धारण खतौनी पर कराने और अंश का निर्धारण कराकर खतौनी में अंकित हो। धारा 116 खाता तकसीम के वादों में निर्धारित समय सीमा में लेखपालों से कुर्रे दाखिल कराने और जिन लेखपालों द्वारा सालों से कुर्रे दाखिल नही किए है, उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। जबकि पहले भी यह मांग उठाई जा चुकी हैं।
वहीं, नवनियुक्त लेखपालों को व्यवहार में परिवर्तन लाने के निर्देश देने की आवाज बुलंद करते हुए तत्काल सभी समस्याओं का समाधान करने की की मांगा की है। इस दौरान हबीब अहमद, महफूज अली, सर्वेश सक्सैना, सतेंद्र सिंह, मजाहिर हुसैन, प्रमोद कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, राजीव लोचन, आसिफ हसन, विमल किशोर वंदे मारत्म, हरपाल सिंह, सैयद सिब्ते आदि मौजूद रहे।