फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रही किशोरी की करंट से मौत

विज्ञापन
मृतका महेंद्री का फाइल फोटो। - फोटो : GAJRAULA
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर कांकाठेर में रविवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रही किशोरी 33 हजार की लाइन का करंट लगने से नीचे गिर पड़ी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त वहीं मौजूद उसकी भाभी और गांव की ही तीन अन्य किशोरियां बाल-बाल बच गईं। किशोरी को यहां सीएचसी में लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पड़ोस के गांव कुदैना निवासी थाने में चौकीदार तारीफ सिंह की 17 वर्षीय पुत्री महेंद्री अपनी भाभी ममता और गांव की ही तीन अन्य किशोरियों के साथ हाईवे किनारे लकड़ियां काटने गई थीं। बताते हैं कि वह गांव कांकाठेर को जाने वाले मोड़ के निकट हाईवे किनारे स्थित एक पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रही थी। अचानक ही उसकी कुल्हाड़ी पास ही गुजर रही 33 हजार की लाइन से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़ी। इस पर वहां मौजूद उसकी भाभी और साथ आईं किशोरियों ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। किशोरी की सांसें थम चुकी थीं। निजी एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मोहित बालियान भी आ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। वहीं हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें