फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बीएससी की छात्रा की मौत, 34 लोग निकले संक्रमित

विज्ञापन
अमरोहा में बढ़ते संक्रमण के बाद भी गुरुवार को बाजार में बिना मास्क लगाए जाते लोग। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को बीएससी की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की आंत में इंफेक्शन हो गया था। जबकि कपड़ा कारोबारी और बुजुर्ग महिला सहित 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वस्थ होने पर 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1771 हो गई है। कुल 343 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को सरकारी लैब में प्रतीक्षारत 183 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सात लोगों कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 835 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 25 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 2 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में कपड़ा कारोबारी और बुजुर्ग महिला शामिल हैं। जबकि 4 अगस्त संक्रमित निकली 18 वर्षीय बीएससी की छात्रा की बुधवार सुबह टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा पिछले दो महीने से आंतों में इंफेक्शन की बीमारी से ग्रस्त चल रही थी। चिकित्सकों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि जिलेभर में कोरोना के 34 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1771 हो गई है। कुल 343 केस एक्टिव चल रहे हैं। अब तक कुल 71228 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें 1104 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं स्वस्थ होने के बाद 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक कुल 1277 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 23 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें