फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

Wed, 02 Apr 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आरटीआई कार्यकर्ता व वकील संजीव जिंदल पर घरेलू विवाद में सगे भाइयों ने ही जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी आंख में नुकीले हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। वकील को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट निवासी आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला महासचिव व वकील संजीव जिंदल का घरेलू प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार शाम परिवार के लोग उन्हें सड़क पर घसीटकर ले आए और उनके गले में रस्सी का फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश की। सरिए व लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। राहगीरों और पड़ोसियों ने उन्हें आरोपियों से बचाया।
घायल अवस्था में संजीव जिंदल कोतवाली पर पहुंचे जहां से उन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अमरोहा को रेफर कर दिया गया। उनकी आंख में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल से आई सर्जन मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। उनका मेडिकल कॉलेज मेरठ में उनका उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें