फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे से निकलवाए बहनों के शव, होगा पोस्टमार्टम

Tue, 18 Oct 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हसनपुर अमरोहा
विज्ञापन
गंगा की रेती से दो बहनों की शव निकालने को खुदाई करते ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन

सैदनगली थाना इलाके के गांव झुंडी माफी में रविवार को दो सगी बहनों के शव उनके ही आम के बाग में पेड़ पर फंदे पर लटके मिले थे। परिजनों ने आत्महत्या बताते हुए आनन फानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन परिजनों की आत्महत्या की कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी। कड़ी पूछताछ के बाद परिजनों ने बताया कि शवों को जलाया नहीं, बल्कि गंगा किनारे दफनाया गया है। तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और गंगा किनारे खुदाई के बाद दोनों शवों को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी है। 

गांव झुंडी माफी निवासी रामप्रसाद की दो बेटियां दयावती (18) व धर्मवती (16) रविवार शाम करीब चार बजे घर से करीब एक किमी की दूरी पर भूसे के बोंगे से भूसा निकालने गई थीं। लेकिन खेत पर दोनों बहनों के शव उनके ही आम के बाग में करीब पंद्रह फीट ऊंचे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले थे। परिजनों ने आत्महत्या मानते हुए दोनों शवों को नीचे उतारा और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए थे। देर रात तक ग्रामीण पुलिस को यही बताते रहे कि दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। लेकिन दोनों बहनों के एक ही आम के पेड़ पर फांसी पर लटकने की कहानी पुलिस के गले भी नहीं उतरी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह अखबारों में खबर प्रकाशित होने पर अफसरों के होश उड़ गए। पुलिस अधीक्षक एसपी डॉ. एस चनप्पा घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों की चुप्पी से शक की सुई चुभनी शुरू हो गई। परिजनों द्वारा बताई गई आत्महत्या की कहानी पुलिस के गले भी नहीं उतरी। दोनों शवों को अंतिम संस्कार को ले जाने के लिए गांव के ऋषिपाल के ट्रैक्टर का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने ऋषिपाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि दोनों शवों को जलाया नहीं गया, बल्कि गंगा की रेती में दफन किया गया है।
विज्ञापन


आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार व सीओ की मौजूदगी में मिट्टी खुदवाकर दोनों शवों को बाहर निकलवाया गया। थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली ने बताया कि दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतक लड़कियों के पिता को हिरासत में लिया गया है। सख्ती से पूछताछ की जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें