अमरोहा। अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद भी शव की खिनाख्त नहीं हो सकी। लिहाजा पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांड बाईपास रिंग रोड का है। शुक्रवार की दोपहर यह 43 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया में मृतक नशेड़ी किस्म का व्यक्ति लग रहा हैं।