हसनपुर। गजरौला मार्ग पर गांव सिहाली जागीर के नजदीक सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान गजरौला थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर निवासी ओमकार (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
शुक्रवार की दोपहर बाद गजरौला हसनपुर मार्ग पर सिहाली जागीर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जिस युवक का शव मिला है। उसके शरीर पर फिलहाल कोई चोट का निशान दिखाई नहीं दिखा है। शव फूल चुका है। शव मिलने की सूचना पर उसके परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक बृहस्पतिवार से घर से लापता था। उसकी तलाश की जा रही थी। हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-