फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला लापता सफाई कर्मी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर/बुरावली। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव में पचास वर्षीय सफाई कर्मचारी का शव गांव के पास जंगल में मिला। वह मंगलवार सुबह से गायब था। शव मिलने की सूचना से आसपास के ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। परिजन अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी सफाई कर्मचारी सतवीर वाल्मीकि पड़ोसी गांव जेबड़ा गुर्जर में तैनात था। परिजनों के मुताबिक सतवीर मंगलवार सुबह को जेबड़ा गुर्जर के लिए कहकर घर से निकला था। लेकिन शाम तक भी घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार सुबह को सतवीर का शव जंगल में बने एक बाबा के थान के पास मिला। जेब में कुछ रुपये व मोबाइल भी था। चेहरे पर चोट जैसे निशाना भी बताए गए। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या करके शव जंगल में फेंक दिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार किया है। बताते हैं कि सतवीर के सात बच्चे हैं। बड़ी बेटी पम्मी की शादी हो चुकी है। इसके अलावा जीतू, पंकज, विशाल, शर्मिला, सिमला व सीमा अभी छोटे हैं। पिता की मौत से बच्चों एवं पत्नी रामवती का रो-रोकर बुराहाल है।
- गांव पतेई खादर के जंगल में एक सफाई कर्मचारी का शव मिला है। वह मंगलवार सुबह से गायब बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टामार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष आदमपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें