फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर पशुओं की रखवाली करने गए युवक का शव पेड पर फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या मानते हुए अंतिम संस्कार को ले जाने लगे। लेकिन मौके पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खेलिया पट्टी निवासी तेइस वर्षीय महिपाल पुत्र छोटेलाल सोमवार शाम को खेत पर छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह के समय लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आत्महत्या मानते हुए पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें