फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नैनीताल घूमने जा रहे चार दोस्तों को डीसीएम ने कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर किनारे कार खड़ी कर उसका पंक्चर जोड़ रहे चार दोस्तोंं को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय पौधे विक्रेता रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक डीसीएम लेकर भाग निकला। चारों दोस्त कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन

मृतक रवि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी ओम शांति के बेटे थे। रवि कुमार पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। नर्सरी से पौधे खरीद कर शहर और गांव में बेचने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रवि कुमार अपने दोस्त सचिन कुमार पुत्र नेम सिंह, अजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह और डिडौली निवासी भोला सिंह पुत्र करन सिंह के साथ कार में सवार होकर नैनीताल घूमने जा रहे थे। लेकिन डिडौली कोतवाली के सामने ओवरब्रिज पर अचानक उनकी कार के टायर में पंक्चर हो गया।
चारों दोस्त कार को साइड में रोककर पंक्चर ठीक करने लगे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने चारों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक डीसीएम को लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। डिडौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को मंगूपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजीत सिंह और सचिन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
बोले एआरटीओ: महेश कुमार शर्मा
हाईवे पर वाहन खड़ा करते समय बरते सावधानी
यदि आप हाईवे पर सफर कर रहे हैं और आपको वाहन रोकना पड़े तो बेहद सावधानी बरतें। वाहन को बाएं और डिवाई से मिलाकर खड़ा करें। अगर और कोई सुरक्षित स्थान मिलता है तो अच्छी बात है। कार की पार्किंग लाइट का इस्तेमाल करें। पीछे और सामने से आने वाहनों को गंभीरता पूर्वक ध्यान रखें।
-
ओवरटेकिंग के वक्त गाड़ी के गियर से छेड़छाड़ न करें
- जब सड़क और यातायात की स्थिति आपको ओवरटेक करने की अनुमति दे तभी ऐसा करें। इस दौरान गाड़ी के गियर को शिफ्ट न करें। स्टीयरिंग पर अपना कंट्रोल रखें और जल्द से जल्द अपने ओवरटेकिंग टास्क को पूरा कर लें।

हाई स्पीड में चल रहे वाहन को ओवरटेक न करें
अगर आपके सामने कोई ऐसी गाड़ी जा रही है जिसकी स्पीड आपकी गाड़ी ज्यादा है तो ओवरटेक करने की बिल्कुल भी कोशिश न करें। ओवरटेक करने के लिए ज्यादा गति पर अपना वाहन को चलाना आपके लिए खतरा भरा हो हो सकता है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए आराम से गाड़ी चलाएं।

हमेशा दाहिनी ओर से ओवरटेक करें
मौज-मस्ती के लिए अनावश्यक दौड़-भाग से बचना चाहिए। ओवरटेक करते समय कभी भी तेज न करें। केवल दाहिनी ओर ओवरटेक करें। जब तक आपके सामने वाले चालक ने यह संकेत न दिया हो कि वह दाहिनी ओर मुड़ रहा है। किसी कोने या चौराहे या मोड़ के आसपास ओवरटेक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें