अमरोहा। हाईवे पर हादसे में रामपुर के डीसीएम चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद रामपुर में बिलासपुर सिंह कालोनी में असगर अली का परिवार रहता है। उनका बेटा बेटा आरिफ हुसैन (32) डीसीएम चालक है। आरिफ हुसैन की पत्नी नूरजहां की छह माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसके दो बेटे आकिल और आदिल हैं। चालक आरिफ हुसैन अपने परिचालक के साथ डीसीएम लेकर दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद की दिशा में जा रहा था। सोमवार की रात ढाई बजे उनकी डीसीएम डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित ढकिया चमन के पास पहुंची थी, तभी चालक आरिफ हुसैन और परिचालक कपिल कुमार ने डीसीएम को हाईवे किनारे खड़ी कर टायर चेक करने गले। इसी दौरान जोया से मुरादाबाद की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम को टक्कर मार दी। हादसे में चालक-परिचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आरिफ हुसैन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। तड़के में रोते-बिलखते परिजन डिडौली कोतवाली पहुंच गए। यहां मृतक चालक के भाई राशिद हुसैन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।