फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में बेटियां वसूलने लगीं टोल तो बवाल कम हुए

Mon, 10 Dec 2018 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे स्थित जोया टोल पर पर्ची काटतीं युवती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आए दिन मारपीट को लेकर सुर्खिया में रहने वाला मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे स्थित जोया टोल प्लाजा पर टैक्स वसूलने की जिम्मेदारी आधी आबादी के हाथ में आ गई है। बेटियां टोल पर टैक्स वसूल रही हैं। इससे टोल पर मारपीट घटनाओं पर अंकुश लगा है। वहीं कंपनी को आमदनी में फायदा पहुंच रहा है।              
विज्ञापन

दिल्ली और मुरादाबाद के बीच नेशनल हाईवे पर स्थित जोया टोल प्लाजा पर दोनों दिशाओं के करीब दस केबिन बने हैं। जिन पर बेटियां सुबह से शाम तक लाखों रुपये का टोल टैक्स वसूली करती हैं। बेटियों के ड्हूटीघ करने से टोल पर मारपीट जैसी घटनाओं पर अंकुश लग गया है। वहीं टोल वसूलने वाली कंपनी को भी फायदा पहुंच रहा है। टोल मैनेजर सीवी पांडेय ने बताया कि टोल आए दिन मारपीट की घटनाए आम हो गई थीं। जबकि टोल वसूलने वाले युवक भी टैक्स की चोरी करते थे। लेकिन, कंपनी ने अब युवतियों को टोल टैक्स वसूलने पर रखा है। अब न तो कोई मारपीट की घटना होती है और न ही टैक्स चोरी होने की। 

गैर राज्यों से आई यह बेटियां बेखौफ होकर टोल वसूलतीं है। पिछले करीब डेढ़ महीने से युवतियों की तैनाती की गई है। तभी से टोल पर वसूली को लेकर एक भी घटना नहीं घटी है। जबकि इससे पहले आए दिन मारपीट होती रहती थी। मारपीट की घटनाओं से पूर्णतया अंकुश लग गया है। करीब बारह युवतियां टोल पर तैनात हैं। टोल बचाने को लेकर तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर मारपीट और दहशत फैलाने वाले लोग भी खामोशी से टोल दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें