फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो साल से बंधक किसान की बेटी बरामद, ऑटो चालक ने कैद कर बनाया दरिंदगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली/अमरोहा। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक किसान की लापता बेटी को पुलिस ने लगभग 2 साल (1 साल 11 महीने 8 दिन) के लंबे अंतराल के बाद सकुशल बरामद कर लिया है। मुरादाबाद में युवती को बंधक बनाकर उसके साथ लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी ऑटो चालक को भी गिरफ्तार लिया गया है।
विज्ञापन

यह मामला करीब दो साल पुराना है, जब डिडौली क्षेत्र की एक युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बाद में परिजनों को सूचना मिली कि खरखौदा निवासी मुनीश नामक युवक उसे प्रेम जाल में फंसाकर ले गया है, जिसके खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच दरोगा मोहम्मद तारिक को सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर हरिश वर्धन सिंह ने बताया कि बरामदगी के बाद युवती ने आपबीती सुनाई। युवती के अनुसार, वह मुरादाबाद के एक युवक से प्रेम करती थी और उसके बुलाने पर मुरादाबाद पहुंची थी, लेकिन उस युवक ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। अकेली और असहाय पाकर तेजपाल नामक एक ऑटो चालक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। तेजपाल ने युवती को कुंदनपुर स्थित अपने घर में बंधक बना लिया। वहां उसे लगभग 23 महीने तक कैद में रखा गया। युवती का आरोप है कि इस दौरान तेजपाल उसके साथ मारपीट करता था और लगातार बलात्कार की वारदात को अंजाम देता रहा। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर मुरादाबाद के कुंदनपुर में छापेमारी कर युवती को सकुशल बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर आरोपी ऑटो चालक तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें