फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सास को दवाई दिलाकर लौट रही बहू की हादसे में मौत

Wed, 08 Oct 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। सास को दवाई दिलाकर बाइक से लौट रही बहू की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि सास और देवर घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। यह हादसा संभल जनपद के संभल आदमपुर मार्ग पर खिरनी के नजदीक हुआ।
विज्ञापन

गांव ढबारसी में रईस अहमद का परिवार रहता है। रईस अहमद की पत्नी मसवरी (32) सोमवार को अपने देवर और सास के साथ बाइक पर सवार होकर सास की दवाई लेने गए थे। शाम के समय दवाई लेकर लौट रहे थे। संभल-आदमपुर मार्ग पर जनपद संभल क्षेत्र में मौसम खराब होने की वजह से सड़क पर पेड़ टूटा पड़ा था जिससे बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार मसवरी को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक है। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें