फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबपुरा में पूर्व प्रधान के घर डाका,परिवार को बनाया बंधक

Sat, 08 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नबाबपुुरा में निवर्तमान प्रधान के घर में 10-12 बदमाशों ने हथियारों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये समेत लाखों की लूट कर ली। पुलिस ने गांव पहुच कर मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन


नबाबपुरा गांव के निवर्तमान प्रधान प्रेम सिंह किन्नर के यहां बृहस्पतिवार रात लगभग एक बजे 10-12 बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। यहां बदमाशों ने घर में मौजूद प्रधान के पिता उमराव सिंह, माता रामोदेवी व भांजी मोनिका को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। प्रेम सिंह ने बताया कि वह किसी काम से मुरादाबाद गए हुए थे।

बताया कि, बदमाश घर पर रखे 50 हजार रुपये, सोने के कई आभूषण, 10 किलोग्राम देशी घी लूट कर ले गए। पुलिस ने मुुआयना किया। 

अमरोहा के सतपाल गैंग ने डाली थी बैंक में डकैती
 हाईवे किनारे स्थित केनरा बैंक शाखा में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने डकैती में शामिल एक बदमाश योगेश उर्फ्र रिंकू को गिरफ्तार किया है, सात बदमाश अभी फरार हैंै। पुलिस का कहना है कि एटा जेल में बंद विनीत मिश्रा ने डकैती की योजना बनाई और अमरोहा के सतपाल सैनी गैंग ने इसे अंजाम दिया।
विज्ञापन


बता दें, 30 मई को केनरा बैंक की शाखा में बाइकों पर सवार होकर पहुंचे आठ बदमाशों ने डाका डाला था और बैंक के स्टाफ व ग्राहकों को बंधक बनाकर 30 लाख 51 हजार 650 रुपये कैश और 1.749 ग्राम सोना लूट लिया था। भागते समय बदमाश एक कर्मचारी का मोबाइल और बैंक के सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए थे।  एसएसपी अजय शंकर राय ने बताया कि वारदात में शामिल एक बदमाश रिंकू उर्फ योगेश निवासी फजलपुर थाना बिलारी मुरादाबाद को 2,05,700 कैश, बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।

योगेश अमरोहा के कावली निवासी बदमाश सतपाल सैनी गैंग का सदस्य है। पुलिस का दावा है कि केनरा बैंक डाके के बाद बदमाशों ने लूटी गई धनराशि में से कुछ मंदिर में  दान की तो अपने लिए एक मकान बनवाया। नई कारें खरीदीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें