अमरोहा। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों फसलों में संतुलित मात्रा में ही खाद का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में खाद व बीज की कोई कमी नहीं है। डीएपी की 17,700 क्विंटल की रैक भी बुधवार को जिले में पहुंच गई है।
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में यूरिया 1,74,670 क्विंटल, डीएपी 23,100 क्विंटल व एनपीके 35,080 क्विंटल उपलब्ध है। जिले में बुधवार को ही कृभको कंपनी की 17,100 क्विंटल की रैक पहुंच चुकी है। रबी सीजन के फसलों की बुवाई का काम शुरू हो गया है। सभी राजकीय कृषि बीज भंडार केंद्रों पर गेहूं, सरसों, मटर, चना, मसूर बीज उपलब्ध है। किसान पंजीकरण, आधार, खतौनी व मोबाइल नंबर समेत जरूरी अभिलेख जमाकर केंद्रों से बीज प्राप्त किया जा सकता है। बीज का वितरण पॉस मशीन के द्वारा किया जाएगा।
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। खाद के संबंध में राहुल कुमार के मोबाइल नंबर 9627525825 व बीज के लिए सत्येंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 9719330475 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि रबी सीजन में फसलों की बुवाई करने से पहले बीजों का शोधन जरूर कर लें।