फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धूमधाम से निकाली गई दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रजापति समाज अमरोहा की ओर से भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। माता सीता व लवकुश की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। बैंडबाजों की धुनों पर बज रहे भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। वहीं, शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट स्थित रियासत वाले मंदिर से भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा शुरू हुई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वासुदेव तीर्थ स्थल पर संपन्न हुई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। वासुदेव तीर्थ स्थल पर समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान चैनसुख गोले, तोताराम प्रजापति, मनीष दक्ष, विकास बाबू, राजीव प्रजापति, कलम सिंह प्रजापति, नीरज प्रजापति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें