फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दो पंचायत सचिवों से होगी 58 लाख रुपये की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायतों में तैनात रहे सचिव ऑडिट के दौरान पकड़ में आई गड़बड़ियों का कोई हिसाब न दे सके। पंचायत राज समिति के सामने मामला आने के बाद दो सचिवों के वेतन से खर्च की राशि के वसूलने के आदेश जारी किए गए हैं। पहले भी चार पंचायतों के सचिव इस तरह के मामलों में फंस चुके हैं।
विज्ञापन

पंचायतों में विकास के नाम पर सरकार काफी धन खर्च करती है। लेकिन वहां तैनात कर्मचारी सरकारी धन के दुरुपयोग में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे ही जिले की पंचायतों के ऑडिट में वहां तैनात रहे पंचायत सचिव खर्च के संबंध में कोई स्पष्ट हिसाब नहीं दे सके। पंचायत राज समिति के समक्ष मामला पहुंचने के बाद सचिवों के वेतन से वसूली के निर्देश जारी किए गए हैं। अमरोहा, हसनपुर, धनौरा व गंगेश्वरी ब्लाॅक में तैनाती के बाद दो सचिवों लाखों रुपयों का हेरफेर कर गए और उसका कोई हिसाब भी न दे सके।
ऑडिट में दोनों सचिव खर्च के संंबंध में कोई हिसाब नहीं दे दे सके। मामला पंचायत राज समिति के समक्ष पहुंचा दोनों सचिवों से वसूली के निर्देश दिए गए। दोनों सचिवों से कुल रकम की पचास फीसदी राशि की वसूली की जाएगी। जिसमें विपिन कुमार से कुल रकम 89,80,285 रुपये के सापेक्ष 44,90,142 रुपये व सचिव अवध बिहारी से 24,71,596 रुपये के सापेक्ष 13,34,298 रुपये की वसूली होगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने बताया कि विपिन कुमार व अवध बिहारी से 2018-19 तक की राशि को उनके वेतन से वसूली के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बाकी बची राशि की वसूली तत्कालीन ग्राम प्रधानों से की जाएगी।

इन गांवों में हुए कामों पकड़ी गई गड़बड़ी
डीपीआरओ पारुल सिसोदिया के अनुसार साल 2016-17 में अमरोहा ब्लॉक के मुबारकपुर कला में सचिव विपिन कुमार 205662 रुपये, नौराहन में 135516, साल 2017-18 में नौराहन में ही 217350 रुपये, एवजाबाद में 245000, साल 2018-19 में कलामपुर में 137346 रुपये, गालिबबाड़ा में 135704 रुपये, खेड़ा में 1706395 रुपये, साल 2019-20 में हसनपुर ब्लॉक के बेगपुर मुंडा में 130350 रुपये, नंगलिया मुंशी में 1089121 रुपये, 2020-21 में गलसुआ में 32500 रुपये, हैबतपुर बंजारा में 615941 रुपये, सकतपुर करनपुर में 287000 रुपये, साल 2021-22 में पीठखेड़ा में 1451858 रुपये व अगरौला कला में 2260370 रुपये की गड़बड़ी ऑडिट के दौरान पकड़ में आई।

जिसके खर्च के संबंध में वह कोई कागजात अथवा हिसाब नहीं दे सके। इसके अतिरिक्त सचिव अवध बिहारी ब्लॉक धनौरा की पंचायत पारा खालसा में साल 2013-14 में 237300 रुपये, नीलीखेड़ी में 197000 रुपये, साल 2014-15 में गंगेश्वरी ब्लॉक के बीझलपुर में 682680 रुपये, साल 2015-16 में गंगेश्वरी ब्लॉक बीझलपुर में 259689 रुपये, मलकपुर मुस्तकम में 176008 रुपये, पंचायत भूवरा में 157000 रुपये, मुबारिजपुर कला में 55 हजार रुपये, साल 2017-18 में फतेहपुर अधेक में 16500 रुपये, मलकपुर मुस्तकम में 29436 रुपये, नानई लिसड़ा में 21820 रुपये, साल 2018-19 में सूबरा में 481663 रुपये, साल 2019-20 में देहरा मिलक में 157500 रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें