अमरोहा। घर में चल रहे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर मोहम्मद हुमैर (11) की मौत हो गई। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
मोहम्मद हुमैर अमरोहा के मोहल्ला बेरियान निवासी दिलशाद हुसैन का बेटा था। दिलशाद हुसैन के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। छह भाई-बहनों में सबसे छोटा मोहम्मद हुमैर मंगलवार को घर पर मौजूद था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को कूलर में करंट उतर आया, जिससे चपेट में आकर मोहम्मद हुमैर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। परिजन अचैत अवस्था में हुमैर को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।