फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से उतरा करंट, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मलेशिया में बृहस्पतिवार की तड़के हाईटेंशन लाइन से घरेलू लाइन में करंट उतर गया। घरेलू लाइन में उच्च शक्ति का करंट फैलते ही तीन दर्जन से अधिक घरों में करंट फैल गया। नल पर पानी भरने आई महिला करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मलेशिया गांव में बृहस्पतिवार की तड़के चार बजे हाईटेंशन लाइन के तार घरेलू लाइन से टच हो गए। उच्च शक्ति के तार टच होते ही घरों में करंट फैल गया। 36 से अधिक घरों में लगे बिजली के मीटर फुंक गए। नल पर पानी भरने गई महिला सविता करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया और सरकारी अस्पताल ले गए। कई लोगों के बिजली उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने सूचना कर गांव की बिजली आपूर्ति बंद कराई। ग्राम प्रधान हरीश यादव ने बताया कि तीन दर्जन से अधिक घरों में करंट से नुकसान हुआ है। महिला सविता की हालत अभी भी नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें