फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर यौन शोषण..अब शादी से कर रहा इंकार

Mon, 26 Feb 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हसनपुर। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नगर की एक महिला ने एसपी को पत्र देकर आरोप लगाया है कि मोहल्ला चामुंडा निवासी एक युवक पिछले छह माह से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी को कहा तो वह बहाने बनाता रहा। महिला ने शादी का दबाव बनाया आरोपी 22 फरवरी की रात घर पहुंच गया और अभद्रता करते हुए मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक मोबाइल में युवक की रिकॉर्डिंग थी इसलिए मोबाइल छीन कर ले गया। 
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने मामले की जानकारी हसनपुर पुलिस को दी थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी को बताया कि तीन साल पहले पति से तलाक हो गया था। लेकिन, उसकी आठ महीने पहले युवक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद युवक का घर आना-जाना हो गया। जिसके बाद युवक ने शादी करने का बहाना बनाकर शारीरिक संबंध बनाता रह। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें