फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझारी में तीस लाख की डकैती

Mon, 26 Feb 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/उझारी (अमरोहा)।
विज्ञापन
हसनपुर के उझारी में डकैती की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उझारी में बीच कस्बा मोहल्ला बड़ वाली मस्जिद में शनिवार की रात सब्जी कारोबारी के घर बदमाशों ने डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाश गन प्वाइंट पर लेकर सब्जी कारोबारी और उनके भतीजों के घर से नौ लाख की नगदी और जेवर सहित करीब तीस लाख का सामान लूट गए। जाते समय बदमाशों ने कारोबारी और उनके भतीजों को हाथ पैर बांधकर कमरा बंद दिया। जानकारी होने पर रविवार को एएसपी उझारी पहुंचे। वहीं क्राइम ब्रांच की टीम ने भी मौका मुआयना। जबकि फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन


उझारी नगर के मोहल्ला बड़ वाली मस्जिद में सब्जी कारोबारी शमीम पुत्र अब्दुल हमीद का मकान है। इस मकान में शमीम के भतीजे मोहसिन पुत्र यामीन और नईम पुत्र यासीन का भी परिवार रहता है। मोहसिन मीट फैक्ट्री संभल में काम करता है। जबकि नईम ने ढबारसी रोड पर परचून की दुकान कर रखी है। शनिवार की रात मोहसिन के मामा मेहंदी हसन निवासी पिपलौती थाना हसनपुर उसके साथ ही घर पहुंचे। उन्हें चाय नाश्ता कराया। मोहसिन और मेंहदी हसन दोनों साथ में मीट फैक्ट्री में काम करते हैं। इस बीच मेन गेट से दस से बारह की संख्या में बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने परिजनों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। बदमाश सबसे पहले शमीम कमरे में घुस गए। सेफ और अलमारी की चाबी नहीं देने पर बदमाशों ने शमीम के हाथ बांध दिए।
बदमाशों ने अलमारी के सेफ में रखे 15 तोले सोने और 300 ग्राम चांदी, बेड के नीचे रखे 8 लाख 10 हजार रुपये नगद लूट लिया। इसके बाद बदमाश नईम के घर में पहुंचे। जहां नईम के हाथ पैर बांधकर अलमारी का ताला तोड़कर बदमाशों ने 15 तोले सोना ओर चांदी के जेवरात और दो हाथ की घड़ी लूट ली। आखिर में बदमाश मोहसिन के कमरे से 20 तोले सोना और पौन किलो चांदी करीब पैंतीस हजार रुपये नगद लूट लिया। मोहसिन के भी हाथ पैर बांध दिए। जाते समय बदमाशों ने सबको कमरे में बंद दिया। वहीं शमीम की पत्नी मुस्तरी से कानों के कुंडल खींचने की कोशिश तो उसने विरोध किया। जिसपर बदमाशों ने मारपीट कर कुंडल छीन लिए। बदमाशों के जाने केबाद शमीम किसी तरह बाहर निकला और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। वहीं शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग जाग गए और लोगों की भीड़ जुट गई। रविवार को एएसपी ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें