फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालकों की हत्या कर लूटपाट गैंग के दो धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। हाईवे पर ट्रक चालकों को रोककर उनकी हत्या करने के बाद लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य बुधवार भोर में कटका के समीप क्राइम ब्रांच और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दो माह पूर्व उसी स्थान पर एक चालक की हत्या कर लूटपाट की गई थी। इसमें पुलिस ने एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई। बुधवार को औराई थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी भदोही अभिषेक पांडेय ने प्रकरण का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ट्रक चालकों की हत्या कर लूटपाट करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए एसपी सचिंद्र पटेल ने क्राइम ब्रांच, औराई थाने की पुलिस और उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी। गश्त और छानबीन के तहत बुधवार को भोर में वह क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सिंह और एसओ औराई शेषधर पांडेय के साथ विक्रमपुर हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे। वहीं पर कुछ लोगों ने एक ट्रक चालक को टार्च दिखाकर रोका। चालक नीचे उतरा तो वे लोग उसे सुनसान स्थान पर लेकर जाने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चार बदमाश छिपकर फायर करने लगे। पुलिस ने भी बचाव में फायर किया। इस दौरान इलाहाबाद जिले के हंडिया थानाक्षेत्र के उपरदहां निवासी विनोद कुमार चौहान पुत्र सालिक राम चौहान, संतोष चौहान पुत्र गिरजाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, एक चाकू, एक टार्च बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। वह चालकों को साजिश के तहत रोककर घटना को अंजाम देते हैं। सीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि पूर्व में गैंग का एक अभियुक्त पकड़ा गया था, वह भी उपरदहां का निवासी था। कहा कि गैंग में शामिल कई सदस्य उपरदहां के निवासी हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच के सचिन झा, इंदू प्रकाश, अजय सिंह यादव, अनिरुद्ध बैसवार के अलावा हरिवंश सिंह यादव, शिवशंकर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें