फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में तीन रिश्तेदारों को लगी गोली

Tue, 23 Jan 2018 01:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /रजबपुर/गजरौला।
विज्ञापन
गजरौला सीएचसी में हर्ष फायरिंग में घायल युवक का उपचार करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन की सख्ती के बाद भी पुलिस की लचीली कार्यशैली के चलते हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव यकबकड़ी में कुआं पूजन के दौरान अवैध तमंचे से की गई हर्ष फायरिंग में तीन रिश्तेदार गोली लगने से लहूलुहान हो गए। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। आनन-फानन में घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव यकबकड़ी निवासी समरपाल पुत्र तेजपाल के बेटे का नामकरण संस्कार कार्यक्रम था। दोपहर में कुआं पुजन की रस्में निभाई जा रही थीं। डीजे पर युवक धमाचौकड़ी मचा रहे थे। इस दौरान गांव निवासी विवेक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें असमोली के गांव अलिया कल्यानपुर निवासी दीक्षित पुत्र कावेंद्र, हसनपुर के सहेलिया निवासी विकास पुत्र धर्मपाल और रजबपुर के गांव निपनियां निवासी गुरमीत पुत्र राजवीर गोली लगने से लहूलुहान हो गए। 
तीनों युवकों के जमीन पर गिरते ही कुआं पूजन कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। घटना के बाद मौके पर एकत्र भीड़ ने घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसओ आरके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। एसओ के मुताबिक गांव के ही विवेक व एक अन्य युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें