फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एनआरएचएम के जिला प्रबंधक के घर से पांच लाख की चोरी

Sat, 13 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
 रजबपुर के हुमायूंनगर गांव में 15 लाख की चोरी के बाद अब शुक्रवार को चोरों ने दिन दहाड़े एनआरएचएम के जिला प्रबंधक के घर के ताले तोड़ डाले। चोर यहां से पांच लाख का माल समेट ले गए हैं। दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से खलबली मच गई। फौरन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फोरेंसिक की टीम बुलाकर फिंगर प्रिंट उठवाए। 
विज्ञापन

एनआरएचएम के जिला प्रबंधक भानू प्रकाश हिमकर जिला अस्पताल की आवासीय कालोनी में रहते हैं। उन पर बिजनौर जिले का अतिरिक्त चार्ज है। शुक्रवार को वह बिजनौर गए थे।

तीनों बच्चे स्कूल में थे, दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी नीतू सिंह दर्जी को कपड़े देने गई थीं। इसी बीच मौका पाकर चोर आ गए। दिन दहाड़े उनके घर के ताले तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने सेफ का ताला तोड़ डाला। यहां रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी समेत पांच लाख का सामान उठा ले गए। कपड़े देकर वापस आने पर घर के ताले टूटे देख नीतू सन्न रह गईं। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी पहुंच गए। दिन दहाड़े ताले तोड़ कर पांच लाख की चोरी से हड़कंप मच गया। देहात थाना पुलिस पहुंची। घटना के बारे में जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट उठाए। भानू प्रकाश हिमकर ने चोरी की तहरीर थाना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें