फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में चौकी के पास खड़ी कार से उड़ाए 40 हजार

Mon, 30 Jul 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अमरोहा।
विज्ञापन
गजरौला में चेन लूट के बाद घटना जानकारी देते हुए दंपती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोर उचक्के बेखौफ हो गए हैं। जोया पुलिस चौकी से महज दस कदम की दूरी पर चोरों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति की कार से चालीस हजार रुपये निकाल लिए। अमरोहा जाते समय जोया में उनकी कार पंक्चर हो गई थी। घटना की जानकारी चौकी इंजार्च को दे दी है। इसके पूर्व मुरादाबादी गेट चौकी से भाजपा नेताओं की बाइक चोरी हो गई थी। 
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी के पति सुरजीत सिंह रविवार को कार से अमरोहा जा रहे थे। इस दौरान जोया में उनकी कार पंक्चर हो गई। वह जोया पुलिस चौकी से महज दस कदम की दूरी पर कार खड़ी कर पंक्चर ठीक कराने लगे। इस बीच किसी ने उनकी कार में रखा बैग निकाल लिया। कुछ देर बाद जब सुरजीत सिंह कार के पास पहुंचे तो गाड़ी से बैग गायब था। इधर उधर देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सुरजीत सिंह के मुताबिक बैग में चालीस हजार रुपये और जरूरी पेपर रखे थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति की कार से चोरी होने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर डिडौली इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। सुरजीत सिंह ने चौकी में तहरीर दे दी है। सुरजीत सिंह लेबर कमिश्नर रहे चुके हैं। डिडौली इंस्पेक्टर ऋषिकांत कठारिया ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें