फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर साली की गोली मारकर हत्या

Thu, 05 Apr 2018 02:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच प्लेटफार्म पर बुधवार शाम छह बजे एक युवक ने अपनी साली की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी गोली मारने के बाद थाने पहुंच गया। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। महिला अपने पति से जेल में मिलाई करके लौट रही थी। जबकि आरोपी बहनोई साली के उसके पति से मिलने का विरोध कर रहा था। 
विज्ञापन


बछरायूं के मोहल्ला शेखजादगान निवासी खालिद की बेटी अंजुम (27) बुधवार को मुरादाबाद की जेल में बंद अपने पति से मिलाई के बाद लौट रही थी। उसके साथ उसकी बड़ी बहन कौसर जहां व जीजा साजिद निवासी गांव गांगूनांगल थाना हल्दौर जनपद बिजनौर व एक अन्य बहन कमरजहां भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब दो बजे पुशपुल ट्रेन से उतरने के बाद वह प्लेटफार्म नंबर चार पर बैठकर बातें कर रहे थे। बातों ही बातों में मतभेद बढ़ता चला गया और इस बीच साजिद ने तमंचे से अंजुम के सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर यात्रियों में भगदड़ मच गई। आरोपी ने थाने पहुंच समर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि अब तक की छानबीन में सामने आया है कि अरशद की आपराधिक प्रवृत्ति के चलते जीजा साजिद अंजुम और अरशद के रिश्ते के खिलाफ था। जबकि अंजुम उसके साथ रहने पर अड़ी हुई थी। इसी बात पर नाराज होकर उसने हत्या कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें