फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के मजदूर की हत्या कर अमरोहा में फेंकी लाश 

Wed, 29 Jun 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराे, अमराेहा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
संभल के मजदूर की हत्या कर अमरोहा जनपद में लाश फेंक दी गई। देर शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के जंगल में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बीती शाम से लापता था। परिजन खोजबीन में जुटे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी है।
विज्ञापन


संभल जिले के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव सौधन निवासी इंद्रपाल (25) पुत्र विजयपाल गांव के ही रहने वाले रामवीर यादव की मैंथा फैक्ट्री पर मजदूरी करता था। बताते हैं कि गत सोमवार की शाम अचानक वह रहस्मय ढंग से गायब हो गया।

पता चलने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन देर रात तक कोई कामयाबी नहीं मिली। दिन में फिर खोजना चालू कर दिया। करीब दस किलो मीटर दूर आदमपुर थाने के गांव बहादरपुर मिश्र के जंगल में उसकी लाश मिली।
विज्ञापन


देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। कुछ समय बाद ही थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान के बाद उसके परिवार को जानकारी दी। सुनते ही परिजन बदहवास हो गए। रोते बिलखते हुए मौके पर आ गए। पुलिस परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें