फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅनलाइन शॉपिंग के दफ्तर में युवती की ‘हत्या’

Sun, 01 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उसे आफिस के लोग एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। उसकी गर्दन पर खरोंच और गला दबाए जाने के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन अभी  तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन



रजबपुर के खाता गांव के रहने वाले किसान धर्मसिंह की 22 साल की बेटी निशा उर्फ नीति दिल्ली में पिछले कई साल से एक कंपनी के शोरूम में बतौर कंप्यूटर आपरेटर कार्य रही थी। छह माह पहले उसने एक आनलाइन शापिंग कंपनी, मंगोलपुरी में बतौर कंप्यूटर आपरेटर कार्य करने  लगी थी। 


गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बहन अनुराधा के घर (संत रविदास फ्लैट, मंडावली, दिल्ली) से आफिस के लिए गई थी। सुबह करीब दस बजे निशा के आफिस से उसके भाई मंजीत के फोन पर तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। मंजीत पहुंचा तो उसे बताया गया कि निशा को बालाजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है, हास्पिटल पहुंचा तो निशा की मौत हो चुकी थी। आफिस के लोग वहां से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अमरोहा से भी परिजन पहुंच गए। मंगोलपुरी पुलिस ने निशा के शव का पोस्टमार्टम कराया। 
निशा की गर्दन पर खरोंच और गला दबाए जाने के निशान मिले हैं। पिता धर्मसिंह ने आफिस के लोगों पर निशा की हत्या करने की तहरीर दी है। 
लेकिन पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है।  शुक्रवार को निशा का शव खाता गांव पहुंचा जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें