फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 युवक की मौत, शव रखकर हंगामा

Fri, 08 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगी तो फाल्ट से घरों में करेंट दौड़ने लगा। इसकी चपेट में आकर गांव के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ ही देर में इसमें से एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन महिलाएं झुलस गईं।
विज्ञापन


तीनों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद नाराज परिजन उझारी बिजलीघर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर यहां शव रखकर हंगामा कर दिया। छह घंटे बाद ग्रामीण अफसरों के आश्वासन पर माने।


सोहतगढ़ी में रात तकरीबन एक बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसके बाद फाल्ट से घरों में करेंट उतर गया। इधर, गांव के सुरेंद्र की करेंट से मौत हो गई। उसके पास मोबाइल का चार्जर पड़ा था, मोबाइल भी फटा था। तड़के सुरेंद्र की बहन सुमन देवी ने आवाज लगाई, मगर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने कमरे में झांककर देखा, यहां सुरेंद्र जमीन पर पड़ा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि,  प्लग में चार्जर लगाने के दौरान हादसा हुआ। युवक की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई, आस-पास के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन



 हादसे से खफा लोग सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे सुरेंद्र का शव लेकर उझारी बिजलीघर आ गए और शव को रखकर उझारी-ढबारसी मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रालियां लगाकर जाम लगाने लगे। वे डीएम-एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।

सूचना पर थाना अध्यक्ष सैदनगली मुस्तकीम अली मौके पर पहुंच गए। इस बीच हंगामे की स्थिति बनी रही। कई घंटे बाद नायब तहसीलदार देवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंच गए, यहां जिला पंचायत सदस्य नदीम हामिद की मदद से लोगों को समझाया। अधिकारियों के उचित कार्रवाई कराने के आश्वासन के बाद लोग मान गए। इसके बाद तकरीबन एक बजे पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। इससे पहले गांव की ही प्रेमवती पत्नी धीरज, नथिया पत्नी हरसिंह और दया पत्नी नेपाल भी करेंट की चपेट में आ गईं थीं।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें