फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित अभियुक्तों के बदले जेल जाने वाले गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police meeting, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। मिलावटी शराब के मामले में वांछित अभियुक्तों के बदले कोर्ट में आत्मसमर्पण करके सजा काटने वाले दो लोगों को नवाबाद थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ गलत आत्मसमर्पण करने व फर्जी जमानत कराकर छूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि टोड़ी फतेहपुर थाने में चालू वर्ष में मिलावटी शराब बेचने के दो मुकदमे दर्ज हुए। एक में हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश पुत्र मदन कबूतरा और दूसरे में हिस्ट्रीशीटर आंधू पुत्र राजवीर निवासीगण राजापुर कबूतर डेरा टोड़ीफतेहपुर नामजद थे। दोनों ने षड्यंत्र रचकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। तय किया कि दोनों अपने-अपने नाम से दूसरे लोगों को जेल भेज देंगे। यदि वारदात के खुलासे में उनका नाम आएगा तो कानून सिद्ध हो जाएगा कि वह दोनों जेल में थे। इसी के तहत दुर्गेश ने प्रतिरूपण करके अपने छोटे भाई पिंटू और धांधू ने अपने स्थान पर नौकर दीना पुत्र डिल्ले निवासी नगरा थाना गुरुसराय का कोर्ट में आत्मसमर्पण करवा दिया, जहां से कोर्ट ने 17 मार्च को जेल भेज दिया।

इस दौरान नवाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि टोड़ीफतेहपुर के दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने अपने-अपने स्थान पर दूसरे लोगों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने जांच की तो मामला सही मिलने पर दोनों की रिहाई के बारे में जानकारी की। बुधवार को पुलिस को बता चला कि जेल गए दोनों निर्दोष फर्जी जमानत कराकर छूट गए हैं। इस पर पुलिस टीम ने जेल चौराहा के पास लक्ष्मीबाई नेत्र चिकित्सालय के सामने दोनों को पकड़ लिया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत जालसाजी करने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



अधिवक्ता के खिलाफ जांच शुरू: तिवारी
एसएसपी ने बताया कि मिलावटी शराब बेचने वाले दुर्गेश व धांधू की थाना टोड़ीफतेहपुर में हिस्ट्रीशीट खुली हुई हैं। उनके खिलाफ एक जुट होकर जान से मारने की नीयत से हमला करने, गुंडा एक्ट आदि के मामले दर्ज हैं। कोर्ट में आत्मसमर्पण कराने वाले अधिवक्ता के खिलाफ जांच शुरू करवा दी है। उन्होंने बताया कि यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो बार काउंसिल से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें