फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने सब्जी विक्रेता को कुचला, हंगामा

Fri, 29 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीण भड़क गए और रोड पर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर हसनपुर-अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरएएफ की मदद से सबको खदेड़ा। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोर्ट पूर्वी मनिहारान निवासी किरदार अहमद उर्फ शब्बन खां (40)की शादी करीब सात वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में हुई थी।

शब्बन खां अपनी पत्नी नौशीदा के साथ ससुराल में रहकर गांव में सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रोज की तरह गुरुवार को उन्होंने नगर की मंडी समिति से सब्जी खरीदकर टैंपो में रखवा दी और अपनी विक्की से घर लौटने लगे। जैसे ही वह बावनखेड़ी के निकट पहुंचे, पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

इसमें शब्बन खां गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों को जुटता देख चालक अतरासी की दिशा की ओर मय वाहन भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां सब्जी विक्रेता ने दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और हसनपुर-अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीण रोड पर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली अनिल समानिया फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, उधर अमरोहा से हसनपुर जा रही आरएएफ फोर्स भी बावनखेड़ी में पुलिस को देखकर रुक गई। इस दौरान लोगों ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इससे पुलिस और आरएएफ ने ग्रामीणों पर बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें