फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककराली के जंगल से पकड़ा सांड़ों से लदा कंटेनर

Wed, 01 Feb 2017 11:56 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंटेनर पकड़ा
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर मार्ग पर पुलिस की नाकेबंदी को धता बताते हुए पशु तस्कर 16 सांड़ लदे कंटेनर को लेकर ककराली के जंगल तक पहुंच गए। वध के लिए सांड़ों को जंगल में उतार रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस देख पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


पांच सांड़ों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृत सांड़ों को गड्ढे खुदवाकर दबवा दिया। जीवित सांड़ गोशाला भेज दिए। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। मंगलवार रात दस बजे डिडौली कोतवाल विवेक कुमार शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि ककराली के जंगल में कंटेनर से सांड़ों को उतारा जा रहा है।

सांड़ों को वध के लिए लाया गया है। सूचना पाकर कोतवाल पुलिस बल के साथ जंगल में पहुंचे। यहां पशु तस्कर कंटेनर से सांड़ों को नीचे उतार रहे थे। पांच मृत सांड़ों को उतार चुके थे। जंगल में पुलिस की गाड़ी देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। कंटेनर में 11 सांड़ लदे हुए थे। पुलिस कंटेनर को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


सांड़ पाकबड़ा थाना क्षेत्र की गोशाला भेज दिए। मृत सांड़ों को गड्ढे खोद कर दबवा दिया गया। उप निरीक्षक विनोद त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया।

जिलाधिकारी ने एक कंटेनर में ठूंसकर लादी र्गइं 22 भैंस को पकड़ा। डीएम ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ पशु क्रूूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। डीएम ने कंटेनर में कुछ नहीं कहने वाले दरोगा व सिपाहियों को खूब लताड़ लगाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें