फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका

Fri, 23 Nov 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन
हसनपुर सीएचसी में मुठभेड़ में घायल सिपाही से जानकारी करते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गश्त कर रहे दरोगा को गोली मारकर भागा बदमाश बुधवार रात हसनपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया। कई थानों की पुलिस खोजबीन करने के बाद आखिरकार रात दो बजे दीपपुर को जाने वाले मार्ग के पास बाग में पुलिस से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। लगभग एक घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार से पूरा इलाका थर्रा उठा। जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे गश्त कर रहे दरोगा पवन कुमार पाठक के सीने में गोली मारने के बाद बदमाश जंगल की तरफ फरार हो गए थे। इसके बाद कई थानों की पुलिस एकत्र हुई और डेढ़ घंटे तक सर्च आपरेशन चला। 
 इस बीच पुलिस को दीपपुर को जाने वाले मार्ग की पास वाले बाग में ही बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। अलर्ट हुई टीम ने घेराबंदी कर बाग में कदम बढ़ाए। इसकी बदमाशों को भनक लग गई और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही धनुज के हाथ में गोली लग गई। हालांकि पुलिस की कई गोली बदमाश में लग गई। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद कर लिया। कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग से हसनपुर का इलाका थर्रा उठा। लोग रात में ही एक दूसरे के घर फोन पर फायरिंग के पीछे की वजह जाने की कोशिश करते रहे। देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण आसपास जाने में हिचक महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें