मृत छात्र दीपेंद्र के पिता किसान महेंद्र सिंह के साथ महिला किसान नेता रामदुलारी, जोरावर सिंह, उपेंद्र सिंह, राजवीर सिंह बरेली गए। बरेली में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह भी वहीं पहुंच गए।
आईजी विजय सिंह मीना से मिलकर केएसके एकेडमी गजरौला में छात्र दीपेंद्र की हत्या को अमरोहा पुलिस द्वारा आत्महत्या बनाए जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि पुलिस ने लाखों रुपये लेकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की है।
आईजी ने तत्काल डीआईजी मुरादाबाद से बात की और इस घटना में तीन अलग-अलग टीमें गठित करके विवेचना कराने के निर्देश दिए। आईजी ने एक फोरेंसिक टीम अलग बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अब तक जितने विवेचना अधिकारी बदले हैं उनकी भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए।
छात्र के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि आईजी के आश्वासन के बाद पहली बार ऐसा लगा है कि हमें दीपेंद्र की हत्या के दोषियों को गिरफ्तार कराने में न्याय मिलेगा।