फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा सुसाइड मामला: ऑडियो रिकार्डिंग और वायरल करने का आरोपी युवक काबू

Tue, 22 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
अश्लील ऑडियो बनाने और इसे वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक बेरला गांव का रहने वाला है और जिस गांव की यह घटना है, उस गांव का भांजा है। जिस ऑडियो में अध्यापक व छात्रा के बीच बातचीत है, वह इस युवक के मोबाइल से रिकॉर्ड हुई है।  युवक पर यह भी आरोप है कि इस रिकॉर्डिंग के माध्यम से वह छात्रा को ब्लैकमेल करना चाहता था। यह भी अजीब इत्तफाक रहा कि इस ऑडियो में आरोपी युवक की ममेरी बहन का जिक्र भी आ गया। युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शिक्षक की अश्लील ऑडियो वायरल होने और एक छात्रा के सुसाइड के बाद आगे आई एक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक हरिओम, नरेश व बेरला वासी राज कुमार उर्फ कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि युवक इस गांव का भांजा था। एक छात्रा ने उसका इस्तेमाल किया तो उसने रिकार्डिंग कर ली। रिकार्डिंग के सहारे छात्रा को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया और फिर ऑडियो वायरल कर दी। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस फोन और सिम रिकवरी के अलावा फोन में रिकार्ड की गई सभी ऑडियो को भी तलाश रही है। चूंकि ऑडियो रिकार्डिंग करने और वायरल करने का मामला है तो युवक पर आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बाकी तीन शिक्षकों नरेश, सुनील, सोमबीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग जगह छापेमारी की।

मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी शिक्षक
दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी शिक्षक हरिओम से पूछताछ की। कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं। पुलिस फिलहाल जांच का विषय बताकर शिक्षक की ओर से किए खुलासे के बारे में चुप्पी साधे हुए है। आरोपी शिक्षक को दो दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


यह है मामला
शहर से सटे एक गांव में एक शिक्षक और छात्रा के बीच अश्लील बातचीत का ऑडियो कुछ दिनाें पहले वायरल हो गया। हालांकि यह ऑडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है। इस ऑडियो में कुछ अन्य शिक्षकों, छात्राओं और गांव के ही युवकों के नाम सामने आए। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद एक छात्रा ने आहत होकर आत्महत्या कर ली, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद एक अन्य ऑडियो भी वायरल हुआ। जिसमें एक छात्रा किसी से बातचीत में कह रही है कि उसे बेवजह बदनाम किया जा रहा है, जबकि वह इस मामले में शामिल ही नहीं है। बताया यह जा रहा है कि यह ऑडियो उसी छात्रा का है, जिसने सुसाइड किया था। हालांकि इसी बात की कोई पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।


ऑडियो रिकार्ड करने व वायरल करने के आरोप में बेरला वासी युवक राज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। युवक एक छात्रा के परिवार में रिश्तेदार है। आरोपी अन्य शिक्षकों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

विजय देशवाल, डीएसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें