फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ छेड़खानी कर रहे युवक को धुना

Sat, 17 Sep 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके चलते छेड़छाड़ की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार शाम छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई। छात्रा के शोर मचाने पर छात्रों ने पीछ कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने कुछ युवक हिरासत में लिए।
विज्ञापन

शहर में छात्राओं, महिलाओं और युवतियां के साथ आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। मगर पुलिस खामोश है। जिसके चलते मनचलों के हौंसले बुलंद हैं। नतीजतन शुक्रवार को भी चौराहा पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया।

शहर की आवास विकास कालोनी में शुक्रवार की शाम कुछ छात्राएं ट्यूशन पढ़ कर घर जा रही थीं। बिजनौर रोड पर नत्थे खां की मसजिद के पास पहुंची थीं। इसी दौरान एक मनचले ने छेडखानी कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर छात्राओं और युवकों ने पीछा कर मनचले को पकड़ लिया। जमकर धुनाई की। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। उधर कोतवाली पुलिस का कहना है कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला नहीं था बल्कि युवकों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें